Thursday, January 15, 2009

श्री जिनेन्द्र वर्णी साहित्य



1.जैनेन्द्र सिद्धांत कोष (पाँच भाग)-जैन धर्म का ensyclopedia -
वर्णी जी की एकनिष्ठ साधना व स्वाध्याय के फल स्वरुप प्राप्त अद्वितीय कृति
(क )6000 शब्दों और 21000 विषयों का सांगोपांग विवेचन।
(ख )प्राकृत संस्कृत और अपभ्रंश के 100 से अधिक प्रमाणिक ग्रंथों से संकलित उद्धरण सन्दर्भ और हिंदी अनुवाद के साथ शब्दों और विषयों का संक्षिप्त परिचय
(ग)300 सारणियों और चित्रों द्वारा विषय का स्पष्टीकरण।
(घ )शोधकर्ताओं ,विद्वानों ,लेखकों और प्रवचनकारों के लिए अभूतपूर्व ग्रन्थ।
2.शांति पथ प्रदर्शन -
अध्यात्म विज्ञान और शांति के मार्ग को दिखाने वाला अत्यंत सरल और हृदय ग्राही प्रवचनों का संग्रह।
3.समण सुत्तं -(श्रमण सूत्र )
पूज्य विनोबा जी की प्रेरणा से 756 गाथाओं का संकलन। श्रमण संस्कृति के दर्शन का संक्षिप्त परिचय।
4. कर्म सिद्धांत 5. कर्म रहस्य -
कर्म के सूक्ष्म रहस्यों का सहज तथा सरल भाषा में विवेचन। कठिन आगम ग्रंथों का आलोडन कर नवनीत के समान प्रस्तुतिकरण।
6. सत्य दर्शन -
सत्य का अनुभव करानेवाली अद्वितीय पुस्तक।
7. पदार्थ विज्ञान -
जीव आदि पदार्थों का वैज्ञानिक दृष्टि से विवेचन करने वाला संक्षिप्त ग्रन्थ।

8. वर्णी दर्शन -
श्री गणेश प्रशाद वर्णी जी के जीवन का सरल भाषा में दर्शन।
9. अध्यात्म लेखमाला -
आध्यामिक लेखों का संग्रह।
10- कुन्द -कुन्द दर्शन -
आचार्य कुन्द -कुन्द जी के सूत्रों पर सरल भाषा में विवेचन।
11. नय दर्पण -
स्यादवाद और अनेकांत जैसे सिद्दांतों का नयों के द्वारा दर्पण वत सहज सरल विवेचन।
12. सर्व धर्म सम्भाव -
सभी धर्म समान रूप से एक हैं।
13. प्रभु वाणी -
अन्तरात्मा से निकली वाणी का सरल वाक्यों में प्रतिपादन।
14. महायात्रा -
सभी दर्शनों का संक्षिप्त परिचय।
15. जैन सिद्धांत शिक्षण -
जैन सिद्धांत का प्रश्नोत्तर विधि से शिक्षण।


1 comment:

  1. tsSu nk’kZu esa deZ fl/nkUr ,d v/;;u
    LIFE THE GOD HOOD BY: Jai Bhagwan Jain Advocate
    Jain Darshan Mein Karam Sidhant Aek Adahayan (hindi mein )

    ReplyDelete

Followers